Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : दुष्कर्म मामले वांछित तीन आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

JAUNPUR NEWS शाहगंज  कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में तीन आरोपितों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घर पर दबिश दे कर गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।


क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी 22 वर्षीय सूरज गौड़ पुत्र राजेन्द्र गौड़ 23 वर्षीय रोहित उर्फ राहुल बिंद पुत्र राम वचन बिंद व 22 सतेन्द्र यादव पुत्र सेवालाल यादव पर  एक दलित युवती के साथ अकेले देख तीनों युवकों ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने के पीड़िता ने आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों के विरूद्ध धारा 376 D/ 506 भादवि व 3 /2/ V  SC/ S T एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही थी कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार की देर रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर व उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा हमराहियों के साथ दबिश दे तीनों के घर से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया।

Tags