👉राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
Jaunpur
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उद्योगपति अशोक सिंह ने कार्यकर्ताओं की बैठक को शहर के एक होटल में संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहाकि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पार्टी जुटी है। वहां हम अच्छा चुनाव लड़कर अपनी पार्टी की जीत को सुनिश्चित करेंगे। वहीं हमारी पार्टी का ध्यान यूपी पर विशेष रूप से है क्योंकि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। पंचायत चुनाव में भी समाज विकास क्रांति पार्टी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी चाहे जिला पंचायत हो या ग्राम प्रधान हम सबमें अपनी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ाएंगे। श्री सिंह ने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में भी हम विपक्षी पार्टियों को अपनी ताकत का एहसास कराएंगे और सीट जीत कर विधानसभा पहुंचेंगे। यूपी की राजनीति में समाज विकास क्रांति पार्टी अपना दम दिखाएगी। अशोक सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ साथ बूथ लेबल तक पार्टी की मजबूती के लिए निर्देश दिया। इस बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह, योग गुरु जितेंद्र सिंह, हरि शंकर यादव राष्ट्रीय महासचिव,दीपक सिंह, आशीष तिवारी, सत्येंद्र, अखिल कुमार गुप्ता,प्रदीप,विशाल, ललित यादव, चन्द्रशेन और भोला समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्र में जनता से जुड़ने के लिए निर्देशित किया गया।