Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: बाइक और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में ऑटो रिक्शा चालक की हुई मौत

 


Jaunpur 

मछली शहर‌ कोतवाली अंतर्गत थलोई बाजार से निरहू मार्ग पर ई रिक्शा और पल्सर बाइक में भिड़ंत हो जाने के कारण ऑटो रिक्शा के पलटने से ऑटो रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने मछली शहर सुजानगंज मार्ग के थलोई बाजार में चक्का जाम कर दिया।

बताया गया की दोपहर में ग्राम खलो निवासी देवनारायण पुत्र सतईराम 42 वर्ष  ई रिक्शा लेकर जा रहा था ।पीछे से इसी गांव के निवासी राजू पुत्र लक्ष्मीकांत 20 वर्ष ने पल्सर बाइक से ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण ऑटो पलट गया और मौके पर ही ऑटो चालक की मृत्यु हो गई ।बाइक सवार युवक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने 100 को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को शव वापस मिलने पर सांयकाल 6:00 बजे  स्थानीय निवासियों ने बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के  साथ,थलोई बाजार में चक्का जाम कर दिया। जिसके कारण लगभग 2 घंटे से मछली शहर से सुजानगंज मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंच पाया था।

Tags