Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: भारी मात्रा में अवैध खाद्यान्न पकड़ाया, मंडी समिति ने ठोका जुर्माना

 


बरसठी,जौनपुर | स्थानीय बाजार के पूर्वी छोर पर एक गोदाम से 60 बोरी गेंहू लादकर ले जा रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया। पिकअप चालक के पास गेंहू का कोई कागजात नही मिला। सूचना पर पहुँचे आपूर्ति निरीक्षक ने माल को किसी आढ़तिये का बताकर मंडी समिति को सूचना दी। मंडी समिति मुंगराबादशाहपुर से पहुँचे असिस्टेंट ने जुर्माना काटा, इसके बाद पिकअप थाने से छोड़ी गयी।

बताया जाता है कि बाजार के पूर्वी छोर पर एक गोदाम में करीब 4 सौ बोरी किसी आढ़ती ने गेंहू स्टोर कर रखा था, जिसके पास कोई रजिस्ट्रेशन नही है। मंगलवार को देर शाम को गोदाम से पिकअप पर 60 बोरी गेहूं लादकर चालक रोहित निवासी जोगापुर मड़ियाहूं निकला।वह गोदाम से कुछ ही दूरी पर पहुँचा कि किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।मौके पर पहुँची पुलिस ने पिकअप पर लदे गेंहू समेत पकड़ कर थाने ले आयी और आपूर्ति निरीक्षक को सूचना दी।मौके पर पहुँचे आपूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने देखा तो वह सरकारी खाद्यान्न नही था, तो उन्होंने इसकी जानकारी मंडी समिति को दी। बुधवार दोपहर में मंडी समिति मुंगराबादशाहपुर से पहुँचे मंडी सहायक श्रीराम ने चालक रोहित के नाम 11हजार 6 सौ 38 रूपये का जुर्माना काट दिया।जुर्माना के बाद थाने से गाड़ी छोड़ दी गयी। 

बताया जाता है कि मड़ियाहूं नगर का व्यापारी बंटी बरसठी में बड़ा गोदाम लेकर खाद्यान्न आढ़ती का काम करते है। गोदाम में करीब 4 सौ बोरी गेंहू जमाखोरी कर रखा गया था। यह अवैध कारोबार कई महीनों से चल रहा था लेकिन मंडी समिति व आपूर्ति विभाग को भनक तक नही लगी।

इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुँच देखा तो सरकारी खाद्यान्न नही था बल्कि किसी आढ़तिये ने माल रखा था।

उधर मंडी समिति के सचिव सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि जानकारी मिली है जुर्माना काट कर छोड़ दिया गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कश्यप कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पिकअप लदा गेंहू पकड़ा गया था, मंडी समिति के सहायक आकर जुर्माना काट कर रसीद दिया इसके बाद गेंहू लदा पिकअप गाड़ी छोड़ दी गयी।

Tags