Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका : धनंजय

 


  Jaunpur News 

 बदलापुर क्षेत्र के आर. पी.कालेज आफ फार्मेसी ग्राम-खजुरन, पोस्ट-ढेमा, बदलापुर, जौनपुर के प्रांगण में गुरुवार को बृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।  

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह नें पौधरोपण का आगाज किया।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधों को लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण  उनको सुरक्षित करना है। पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए हम सब का दायित्व बनता है कि पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए अधिक से अधिक पौधों को लगाएं। 

 पूर्व सांसद सिंह ने कहा कि पौध हमें नि:शुल्क आक्सीजन देते हैं। उन्होंने सभी से पौध लगाने का अनुरोध किया।  इस मौके पर पांच सौ फलदार , छायादार पौधों को लगाया गया तथा पांच सौ पौध लगाने के लिए लोगों के बीच वितरित किया गया। 

        इस मौके पर  एम.एल. सी  वृजेश सिंह( प्रिंसू),विनय सिंह (प्रमुख) प्रतिनिधि महराजगंज, पूर्व प्रमुख बदलापुर ओमप्रकाश सिंह, पूर्व मैनेजर सल्तनत बहादुर बिनोद सिंह, किसान नेता कृष्णा सिंह, प्रधान खजुरन उर्मिला पाल, अवकाश प्राप्त शिक्षक ओमजी, रंजीत (राजा),अरविंद सरोज (विक्की)जिला पंचायत सदस्य, कक्कू सिंह, राजेन्द्र मिश्रा पूर्व प्रधान विशुनपुर, अधिवक्ता संघ बदलापुर के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, विद्यालय के सचिव राजीव द्विवेदी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार शुक्ल (मोनू),कोषाध्यक्ष करूनाकर द्विवेदी उपस्थित रहे।  


Tags