Type Here to Get Search Results !

...जब टी.आई. ने कहा गुटखा खाने का ही पैसा दे दो


Jaunpur News 

उत्तर-प्रदेश परिवहन विभाग के एक टी.आई. ने बुधवार की रात रोडवेज बस चेक करने के बाद जब सब कुछ ओके मिला तो एक बार नहीं दोबार काउंटिंग के बाद एक-एक टिकट यात्रियों  का चेक किया जिसमें सब कुछ ठीक था बावजूद इसके उक्त अधिकारी ने परिचालक को नीचे उतारा और गुटखा ही खाने के लिए रुपया माँग बैठा। परिचालक का आरोप है कि सब कुछ ठीक होने के बाद इस तरह से आये दिन झेलना पड़ता है।

     जौनपुर डिपो की एक बस संख्या U.P. 65 MT 0079 शाहगंज वाराणसी जाती है बुधवार की रात शाहगंज डिपो से जौनपुर के लिए निकली जिसमें परिचालक राजकुमार यादव एक स्टाफ़ सहित चौदह यात्री सवार थे। सभी का टिकट भी चेकिंग में ओके था। इसी दौरान लगभग साढ़े आठ बजे के करीब सिद्दिकीपुर के समीप स्थित मेडिकल कॉलेज पास पहुँची तो रोडवेज की टिकट के जांच-पड़ताल के लिए खड़े टी.आई. राजीव श्रीवास्तव ने रोककर यात्रियों की गिनती कर मिलान किया तो उनके काउंटिंग में पन्द्रह यात्री हो रहे थे।उन्होंने परिचालक से पन्द्रह यात्री होने का हवाला दिया तो उक्त परिचालक ने एक-एक टिकट से यात्रियों का काउंटिंग कराया तो एक स्टॉप सहित कुल चौदह यात्री ही निकलें। जिससे टी.आई. अशुतोष श्रीवास्तव झेप गए वहीं यात्री भी गर्मी के चलते विरोध किए तो उक्त अधिकारी ने पहले रंग बनाया लेकिन कामयाब नहीं हुआ तो परिचालक को नीचे उतारकर कहा गुटखा खाने के लिए ही कुछ दे दो जिसका परिचालक राजकुमार यादव ने विरोध किया । आरोप है कि इस तरह से सब कुछ ओके होने के बाद भी टी.आई. चेकिंग के नाम बेवजह परेशान करते है, इस तरह मांग करने लगते है। नहीं देने पर कभी-कभी सब कुछ होने बाद भी जबरदस्ती पेनाल्टी मार देने की धमकी देते हैं।

Tags