jaunpur News: जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार मांदड़ ने नगर पालिका परिषद का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मध्याहृन 12 बजे नगर पालिका पहुंचे तो वहां कर निर्धारण अधिकारी रीता रानी विक्रम एवं दयाशंकर सेन कार्यवाहक टीसी अपनी अपनी सीट से गायब मिले। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से इन दोनों को निलंबित कर दिया। निर्धारण अधिकारी के बारे में बताया गया कि वे वाराणसी में रहती हैं। कभी कभार ही कार्यालय में दिखायी पड़ती हैं।
