Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: विजलेंस टीम ने मारा छापा, तीन पर बिजली चोरी का मुकदमा


Jaunpur News 

सिकरारा में बिजली चोरी रोकने के लिए चल रहे अभियान के तहत विजलेंस टीम ने गुरुवार को ताहिरपुर व सिकरारा बाजार में छापेमारी किया। टीम ने तीन लोगो पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के साथ आठ लोगो के घरों का भार बढ़ाया।

दिन में लगभग दस बजे विजलेंस टीम के प्रभारी देवेंद्र सिंह के साथ विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ एसपी पटेल, अवर अभियंता नईम अख्तर की टीम ताहिरपुर गांव में पहुंची। विजलेंस टीम के छापेमारी से गांव में हड़कंप मच गया। एसडीओ ने बताया कि टीम ने उक्त गांव के साथ साथ सिकरारा बाजार में भी छापेमारी किया। टीम ने लगभग तीस घरों में छापेमारी कर कनेक्शन व भार की जानकारी लिया।

Tags