Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: पौधरोपण करके किया धरा का श्रृंगार

 


jaunpur News: रविवार को वाराणसी लखनऊ हाईवे स्थित ग्राम फूलपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सुनील सिंह और मनोज सिंह वर्ष प्रदीप कुमार तिवारी योगाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह विनय यादव सुरेश यादव अन्ना सिंह ने सामूहिक रूप से पौधों का रोपण किया। राष्ट्रीय महासचिव सुनील सिंह ने कहा कि पर्यावरण का मानव से बहुत पुराना नाता है। वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुमूल्य है। हमें पौधों का रोपण करने के साथ-साथ इनका संरक्षण भी करना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियां इसका लाभ उठा सके।

Tags