Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया पौधरोपण, किया दर्शन

 


Jaunpur News 

 पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने डोभी विकास खंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौध रोपण अभियान के तहत पौध रोपण किया। संत कीनाराम मठ परिसर,कस्तूरबा गांधी विद्यालय खुज्झी,ग्राम पंचायत बराभनपुर, जरासी, अटहरपार,थुंही सहित अन्य ग्राम पंचायतों में पौधरोपण के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पौध रोपण समाज के लिए पुनीत कार्य है।यह स्वयं के साथ साथ आने वाली पीढ़ी के भविष्य को उज्ज्वल करता है। किसी भी सभ्य समाज की उन्नति के लिए वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण ही नहीं करना चाहिए बल्कि वृक्षों का संरक्षण भी करना चाहिए। 

               पूर्व सांसद श्री सिंह ने पौधरोपण अभियान में जन सहभागिता पर बल देते हुए कहा कि  लोगों को आने वाली पीढ़ियों के हित के लिए पौधों का संरक्षण करना चाहिए।हर व्यक्ति को पौध रोपण व उनका संरक्षण जैसा पुनीत अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख अजय प्रकाश सिंह केडी,भाजपा मंडल अध्यक्ष व प्रधान संजय सिंह, राम दयाल सिंह, अभिषेक सिंह, सत्येंद्र सिंह डब्लू,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि घनश्याम सिंह, पिंटू सिंह, मुकेश सिंह,प्रवीण सिंह बबलू, राम भुवन सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags