जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनपद आगमन होने पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। जैसे ही उनका काफिला चंदवक-वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर पहुंचा तो किशन कुमार सेठ के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का अभिनंदन किया। बतातें चलें कि पूर्व सीएम लालगंज उद्घाटन करने जा रहे थे। सपा मुखिया अध्यक्ष अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ता सपा कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान काफी संख्या में नेतागण मौजूद रहे।

