Jaunpur
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में शाहगंज मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल के अगुवाई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का साधु संतो और सनातन धर्म के पूजनीय मठाधीश्वर को लेकर गलत बयान बाजी के खिलाफ शाहगंज नगर में पुतला फूका गया।
"अखिलेश यादव होश में आओ" "साधु संतो का अपमान नही सहेगें हिंदुस्तान" के नारे के साथ अखिलेश यादव का पुतला फूका गया। नगर के जेसीस चौक पर अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया।
मालूम रहे सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साधु संतों व मठाधीशों कों माफिया बता बयान दिया था। जिसके बाद हिन्दुवादी संगठनों में आक्रोश फैल गया। इसी के विरोध में पुतला फूंकों कार्यक्रम किया गया।
उक्त दौरान क्षेत्रीय मंत्री पवन पाल, विनय सिंह, प्रदीप जायसवाल, संदीप जायसवाल, अरुण चौहान, मुस्तकीम अहमंद, ओम चौरसिया विजय विद्यार्थी समेत सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

