Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : मूर्ति तोड़े जाने के विरोध बजरंग दल सडक़ पर

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह पुलिस चौकी परिसर में स्थित राधा-कृष्ण की मूर्ति को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। मूर्ति टूटने की खबर मिलते ही आस्थावानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं इस मामले को लेकर बजरंग दल अब आक्रोशित हो उठा है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। आरोप है कि किसी विशेष समुदाय के लोगों द्वारा उक्त कार्य किया गया है। फिलहाल पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और दूसरी मूर्ति मंगवाई गयी है जिसे स्थापित किया जायेगा। पुलिस अराजक तत्वों की खोजबीन करने में जुट गयी है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)