Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News मां का स्थान सर्वोपरि है : धनंजय सिंह


 👉शान्ती सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू की माता व पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी शान्ती सिंह की तीसरी पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव बैजारामपुर में मनाई गई। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उन्होंने कहाकि मां का स्थान सर्वोपरि है। मां एक बगीचे की फूल है जो पूरे बगीचे को सुगंधित कर देती हैं। मां सादगी की प्रतिमूर्ति थी। वहीं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि इंसान के अच्छे कर्म हमेशा जीवित रहते हैं। मां पूरे घर को संभालती है और बच्चों को अच्छे संस्कार देती है। मां के ऋण को कभी उतारा नहीं जा सकता है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि मां की प्रेरणा से वे आजीवन गरीब व असहायों की सेवा करता रहूंगा। आये हुए तमाम लोगां ने चित्र पर पुश्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, ब्लाक प्रमुख सिकरारा संजय सिंह व उनके भाई धीरू सिंह, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, ब्लाक प्रमुख मनोज यादव, शिक्षक नेता रमेश सिंह, अमित सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष तिवारी, बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। देर तक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)