Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : हत्या कर लड़की को पेड़ पर लटकाने के दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। सरायख्वाजा पुलिस टीम ने 19 सितंबर को लड़की की हत्या कर पेड़ लटकाने वाले दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। मालूम हो कि सरायख्वाजा क्षेत्र के आदमपुर गांव में 19 सितंबर गुरूवार के दिन एक युवती की लाश फंदे के सहारो पेड़ से लटकी पाई गई। युवती की फोेटो में युवती के हाथ और मुंह पर गंभीर चोट के निशान भी देखे गएं।  

थानाध्यक्ष राजनारायन चौरिसया मय पुलिस टीम ने हत्या में नामजद दो आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से 25 सितंबर बुधवार के दिन गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान रामस्वारथ के घर से मृतका का एक बैग बरामद हुआ व रामस्वारथ की निशादेही पर मृतका के कपड़े रामस्वारथ के घर के पास खेत से बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मृतका का एक मोबाइल, एक आधार कार्ड और हाईस्कूल 2024 का प्रवेश पत्र और शाहू धर्मशाला में 18 सितंबर को रुकने की रशीद, मृतका के पहनने के कपड़े वाली बैग जो रामस्वारथ के घर से बरामद हुआ उन सबको बरामद कर लिया। हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद रामस्वारथ व सतीश सिंह को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष भेज दिया। रामस्वारथ पुत्र रामसुमेर निवासी आदमपुर अकबर थाना लाइनबाजार का बताया गया है तो दूसरा सतीश सिंह पुत्र इन्द्रपति सिंह छभवा थाना शाहगंज बताया गया है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)