Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: झमाझम बरसात से बढ़ा गोमती का जलस्तर, एक की मौत

जौनपुर। शुक्रवार की पूरी रात झमाझम बरसात हुई। दूसरे दिन शनिवार को भी दो बजे के बाद मूसलाधार बरसात से नगर की सड़कें जलमग्न हो गयी। गोमती का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। सभी घाटों पर पानी चढ़ गया जिससे वह डूब गये। वहीं सीवर के लिए खोदकर पाटी गई सड़कें पानी के कारण धंस गयी। स्कूल बस, वाहन इस गड्ढे में फंस रहे हैं। महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और उसका पुत्र घायल हो गया है। मृतका की लाश को पोस्टमार्टम में भेजने हेतु थाने पर लाया गया है और घायल पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सवसा गांव के गीता सरोज 42 वर्ष कच्ची दीवार से बने छप्पर के घर में सो रही थी वही बगल में तीसरा बेटा भी दूसरी चारपाई पर सो रहा था और की रात्रि में बारिश के साथ जब चमक और बादलों की जोर जोर से टकराहट की आवाज आ रही थी की उसी समय गीता देवी के यहां आकाशीय बिजली गिरि और मौके पर ही गीता देवी की मौत हो गई। बगल की चारपाई पर सो रहा बेटा लवकुश 20 वर्ष भी बुरी तरह झुलस गया है। खुटहन थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग गांवों में शुक्रवार की रात गरज- चमक के साथ हो रही तेज बारिश में कई कच्चे मकान ढह गये। घर के ऊपर दशकों पुराना पीपल का पेड़ गिरा। दुर्गा देवी मंदिर पर आकाशीय बिजली गिर जाने से मंदिर का आधा गुंबद टूटकर नीचे गिर गया। उसरौली शहाबुद्दीनपुर गांव स्थित दुर्गा देवी मंदिर के पुजारी लक्ष्मी शंकर मिश्र ने बताया कि शाम को मंदिर की साफ सफाई व पूजा आरती कर घर चले गए। देर रात आसमान से बहुत तेज गर्जना के साथ बिजली चमकी। घरों के भीतर बैठे लोगों ने अनुमान लगाया कि कहीं आस-पास में ही बिजली गिरी होगी। सुबह जब मंदिर पहुंचा तो आधा गुंबद ढहा देख ज्ञात हो गया कि बिजली मंदिर पर ही गिरी थी। इसी तरह हैदरपुर गांव में राजकुमारी देवी का कच्चा मकान, रामप्रकाश यादव,भारत गौतम तथा रामबचन का कच्चा मकान बरसात के चलते ढह गया। वही शाहगंज के सबरहद उजरौटी गांव में बरसात से कई कच्चे मकान गिर गए। वहीं रसूलपुर में भी कई कच्चे मकान गिर गए।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)