Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : जौनपुर के दो युवकों की प्रतापगढ़ सड़क दुर्घटना में हुई मौत

 मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर )। मुंगरा से मऊआइमा प्रयागराज शादी में जा रहे बाईक सवार दो युवकों की प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थानाक्षेत्र सेनापुर गांव के निकट बुधवार दोपहर कार की टक्कर से मौत हो गई।टक्कर से बाईक मौके पर ही जलकर राख हो गई।

 फ़तनपुर पेट्रोल पंप के निकट जौनपुर रायबरेली हाइवे पर रानीगंज की तरफ से आ रही कार और जौनपुर की तरफ से आ रही बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को प्राइवेट गाड़ी से प्राथमिक उपचार के लिए गौरा सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जहां उपचार के दौरान दोनो युवकों की मौत हो गई ।मौके पर फ़तनपुर पुलिस, सीओ रानीगंज और फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद रही।हादसे में नगर के साहबगंज  निवासी फ़ज़ल (23) पुत्र मोहम्मद हुसैन व अयान (25) पुत्र मोहम्मद इफ्तियार अंसारी की मौत हुई है।दोनों एक ही बाईक से मऊआइमा प्रयागराज अपनी रिश्तेदारी शादी में जा रहे थे।मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया है।

Tags