Jaunpur
जफराबाद क्षेत्र के आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित जमदग्नि ऋषि के तपोस्थली जमैथा गांव के शिवपुर पुरवे में स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से बुधवार की रात को चोर भगवान विष्णु तथा लक्ष्मी जी की अष्टधातु की मूर्ति उठा ले गए। घटना की जानकारी होते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।
जमैथा गांव के शिवपुर पूरवा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में स्थापित लक्ष्मी और विष्णु जी की मूर्ति जो की अष्टधातु की थी । जानकारों की माने तो अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी कीमत करोड़ों रुपए है , उक्त दोनों मूर्तियों को बुधवार की रात्रि चोर मंदिर का दरवाजा तोड़कर मूर्ति स्थापित स्थल की जमीन से उखाड़कर लेते गए । मंदिर के पुजारी बक्सा क्षेत्र के लेदुका गांव निवासी दिवाकर तिवारी जो कि अभी मात्र 10 दिन पहले ही मंदिर पर पुजारी रखे गए थे वे मंदिर के बगल में ही बने कमरे में सो रहे थे । चोरों ने पुजारी को चोरी की भनक तक भी नहीं लगने दिया और मुर्तिया उड़ा दीं। सुबह गांव का एक युवक मंदिर पर पूजा हेतु पहुँचा तो देखा कि मूर्तियां वहां नही थी। पुजारी को जगाया गया, उसके बाद बस्ती के लोग मंदिर पर आ गए।मदिर में हुई चोरी से गांव वासी आक्रोश में आ गए । सूचना पर पहुंची जफराबाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

