Type Here to Get Search Results !

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

 

👉देश वासियो के हृदय में  हमेशा अमर रहेंगे डा.मनमोहन सिंह : राकेश मिश्रा

खुटहन (जौनपुर)। अपनी कुशल नीत से देश को आर्थिक रुप से मजबूत बनाकर पूरी दुनिया में भारत का झंड़ा बुलंद करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहनसिंह सम्पूर्ण देशवासियों के हृदय में हमेशा अमिट रहेंगे। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कांग्रेस कार्यालय पिलकिछा पर पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभा को सम्बोधित करते हुए शनिवार को कहा। 

कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह जी के देश हित में किए गए कार्यों को विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि वे वित्त मंत्री के तौर पर भारत में आर्थिक उदारीकरण से भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में गरीबों और मजदूरों के लिए मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना लाकर रोजगार के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किया। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह जी दूरदर्शी सोच के नेता और नीति निर्धारक थे, कर्मचारियों के लिए छठा वेतन आयोग, भ्रष्टाचार के खिलाफ सूचना का अधिकार, महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हिंसा अधिनियम तो किसानों को कारपोरेट और सरकार के के कुचक्रों से बचाने के लिए भूमि-अधिग्रहण बिल पास कर भारत के इतिहास में मील का पत्थर खड़ा करने का काम किया। श्री मिश्र ने कहा कि मनमोहन सिंह जी ने अपने मजबूत इरादों और देश को परमाणु सम्पन्न बनाने की कुशलता के चलते अमेरिका से परमाणु समझौता किया तथा भारत के गरीबों के लिए खाद्य सुरक्षा अधिनियम बनाकर महत्वपूर्ण कार्य किया, शिक्षा का कानूनी अधिकार उनकी महत्वपूर्ण देन है। उपस्थित कांग्रेसियों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन युवा कांग्रेस नेता विपिन शर्मा ने किया, इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पं. पवन शर्मा, यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, राजेन्द्र शर्मा, जियालाल यादव, राजेश कुमार, भोला, शुभम यादव, संजय उपाध्याय, डा. राजेन्द्र प्रसाद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags