Jaunpur
जफराबाद स्थानीय कस्बे के नासही मुहल्ले में सोमवार की रात को सराफा व्यवसायी मनोज कुमार सोनी ने आत्महत्या कर लिया था। पत्नी मान्यता ने बुधवार की देर शाम को अपनी सास,जेठ तथा दो भतीजों पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में सक्रियता से लगी हुई थी।
शनिवार की दोपहर दो बजे मुखबिर की सूचना पर जफराबाद पुलिस ने उपरोक्त मामले में वांछित संतोष कुमार सेठ पुत्र ओमप्रकाश सेठ व उषा सोनी पत्नी ओमप्रकाश सेठ को जफराबाद स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
यहाँ बता दें कि, व्यवसायी मनोज कुमार सोनी का आत्महत्या से पहले बनाया गया वीडियो बुधवार को वायरल होने लगा था, जिसे आधार मानकर मनोज की पत्नी मान्यता वर्मा ने सास,जेठ तथा उसके दोनो बेटों के विरुध्द मुकदमा दर्ज कराया था।
