Type Here to Get Search Results !

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, देश में शोक की लहर

 

मनमोहन सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री) 

New Delhi : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे देश में शोक की शहर दौड़ गई है। इस बात की जानकारी रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी।

बता दे कि गुरुवार को डॉ मनमोहन सिंह को एम्स दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स की टीम उनका इलाज कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक उन्हें साँस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें वर्तमान इकॉनोमी का नींव रखने वाला भी माना जाता है। 

अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में निभाई थी अहम भूमिका। 

डॉ मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री के रूप में देश की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होनें नरसिंहा राव सरकार के दौरान भारतीय की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आर्थिक मंदी से बचाने में मदद की थी। 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में सलाहकार भी रह चुके हैं। आरबीआई के अध्यक्ष और योजना आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके थे मनमोहन सिंह।

बताते चले कि मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 में अविभाजित भारत के पंजाब के एक गाँव में हुआ था। उन्होनें मेट्रिक तक की पढ़ाई पंजाब विश्वविद्यालय से थी। उच्च शिक्षा के लिए कैम्ब्रिज में एडमिशन लिया था। 1957 में इकोनॉमिक्स में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इकोनॉमिक्स में डी. पिल की डिग्री 1962 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

Tags