Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : मुख्यमंत्री से मिले राज्यमंत्री, जताया आभार

 

जौनपुर। जौनपुर सदर विधानसभा के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिल कर जौनपुर के प्यागीपुर केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दिलाने हेतु जौनपुर की जनता की तरफ से आभार प्रकट किया और साथ ही साथ ग्राम कबीरुद्दीनपुर पो. सरेमू थाना गौराबादशाहपुर के ताईक्वांडो खिलाड़ी स्व. अनुराग यादव की गला काट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी स्व. अनुराग यादव के परिवार को एवं ग्राम लपरी तहसील शाहगंज के स्व. सत्यम बिन्द के परिवार के लिए आर्थिक सहायता दिलाने के सम्बन्ध में अनुरोध किया। जिसके लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आश्वस्त किया गया।

Tags