Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : दहेज में दो लाख न देने पर शादी से किया इनकार

 

Jaunpur 

बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की ने पड़ोस के गांव निवासी एक लड़के पर दहेज को लेकर शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि, लड़के ने लड़की से हुई बातचीत व उसकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। 

          क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने पुलिस से शिकायत की है कि बगल के गांव महुआरी निवासी आलोक गौतम से दो वर्ष पूर्व जान पहचान हुई थी। इसके बाद शादी तय हो गईं। शादी तय होने के बाद दोनों आपस मे बात करने के साथ ही कभी कभी मिलने भी लगे। जब लड़की के परिजन शादी की तिथि पक्की करने की बात कहने लगे तो आरोप है कि आलोक व उसके माता-पिता दो लाख रुपये दहेज मांगने लगे। परिजनों ने असमर्थता जताई तो इस बीच आलोक ने लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और उसे गाली देने लगा। लड़की ने शिकायत थाने पर की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आलोक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Tags