👉दबंगों ने कर दिया था घर से बेघर
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में नट परिवार का आशियाना दबंगों ने उजाड़ दिया था। इंडियन आई विटनेस न्यूज़ ने खबर को प्रमुखता से चलाया तो जिला प्रशासन की नींद खुली। बुधवार को नट परिवार जिलाधिकारी के यहां पहुंचे और अपनी समस्या बताई। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी ने कानून गो को मौके पर भेज दिया और पीड़ितों को पुनः घर में बसाने का निर्देश दिया। बताते चले कि उक्त गांव निवासी सहाना पत्नी सलमान ने आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव ने घर का समान फेकवा दिया और नट परिवार को धमका कर वहां से भगा दिया था।
