खुटहन। खुटहन ब्लॉक के अंतर्गत पनौली ग्राम प्रधान बिन्दू चौधरी ने अपने पैतृक आवास पनौली में लगभग 250 जरूरतमंदों को कंबल दिया, जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे। उन्होंने कहा कि निर्बल, बीमार, वृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है l हमारे धर्म ग्रंथो में भी कहा गया है कि किसी के अंत:करण से निकली हुई दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है, हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं , वही उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्राश्चित का रास्ता भी नहीं होता है उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम व्यक्तियों को जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आगे आने का आह्वान किया, इस मौके पर रामधारी कश्यप, प्रमिला गौतम, सिंगरी गौतम, सुक्खू यादव, संजय गुप्ता सुरेश गुप्ता मनोज पासवान राजेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
