जौनपुर। जौनपुर में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। दहेज लोभियों ने सदफ को तलाक दे दिया और अब वह इंसाफ के लिए भटक रही है। जलालपुर थाना अंतर्गत कबूलपुर गांव निवासी सदफ की शादी जिला आजमगढ़ थाना सिधारी मोहल्ला हरबंशपुर के रहने वाले आतिफ खान पुत्र शकील अहमद से 05.11.2023 में हुई थी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि दहेज के लिए उसके पति आए दिन प्रताड़ित करते है और मारते पीटते है। कुछ दिन पहले तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल दिया है। प्रार्थना पत्र में पति सास ससुर और जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।

