जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद रहे दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र व चौकी प्रभारी सरायपोख्ता सुनिल यादव मय पुलिस टीम ने बुधवार के दिन हत्या के प्रयास के मुकदमे में नामजद नन्हकू यादव उर्फ हिमांशु पुत्र विनोद यादव उम्र 22 वर्ष व आकाश गौड पुत्र दयाराम गौड उम्र 20 वर्ष निवासी मछलीशहर पडाव उमरपुर थाना कोतवाली को मुखबिर की सूचना पर नईगंज तिराहा से समय 3.30 बजे गिरफ्तार कर कार्यवाही की है।
