Type Here to Get Search Results !

तन, मन और धन से बढ़कर है तिरंगा : पंकज मिश्रा

 

👉सपाइयों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

जौनपुर। 26 जनवरी को जहां पूरा देश राष्ट्रीय पर्व मना रहा था तो वहीं जौनपुर में भी गणतंत्र दिवस की धूम रही। सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें सपा के युवा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा सपा नेता पंकज मिश्रा रहे।

 यात्रा मुंगरा बादशाहपुर के जंघई रोड शिव लहरी मार्केट से प्रारंभ  होकर नगर समेत अन्य जगहों से निकली। देश भक्ति से लबरेज युवा नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि आज हम उन अमर शहीदों को नमन करते है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। मैं नमन करता हूं उन लोगों को जिन्होंने हमारे देश को एक मजबूत और सशक्त संविधान दिया। हाथों में महात्मा गांधी और डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की फोटो लेकर यात्रा आरंभ की गई थी। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल रहे। अंत में आदर्श दुबे रूद्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



Tags