Type Here to Get Search Results !

लेखनी से समझौता कदापि न करें पत्रकर: शशिमोहन सिंह क्षेम

 

जौनपुर। पत्रकारों को अन्याय के विरूद्ध आवाज उठाना चाहिये। उन्हे किसी भी परिस्थिति में लेखनी से समझौता नहीं करना चाहिये। उक्त उद्गार जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम ने संगठन की मछलीशहर इकाई द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि जिस प्रकार सीमा की रक्षा करते समय मरने वाले जवान को शहीद का दर्जा मिलता है उसी प्रकार अपने कर्तव्यों का पालन करते करते यदि पत्रकार मारा जाता है तो वह भी शहीद जैसा सम्मान का हकदार है। मुख्य अतिथि ने पत्रकारों के हित में कार्य करने हेतु तहसील अध्यक्ष की सक्रियता की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि रहे पेट्रोलियम वितरण संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह सफायर ने अपने संबोधन में पत्रकारों को नैतिक मूल्यांे के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। संगठन के संरक्षक जेएन ओझा ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताया। कार्यक्रम का संचालन शरद सिंह ने किया। कार्यक्रम में पत्रकारों को शाल, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर मछलीशहर इकाई के अध्यक्ष अनिल पांडेय, महामंत्री आनंद सिंह, श्यामशंकर पांडेय, डा. आरबी चौहान, शिवाकांत, सतीश दूबे, इन्द्रेश तिवारी, सुनील पांडेय, डा. चन्द्र प्रकाश, मनोज तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Tags