Type Here to Get Search Results !

जौनपुर की सानिया सिंह को मुख्यमंत्री योगी ने किया सम्मानित

 

जौनपुर।  कहते हैं प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती उसे लोग पहचान ही लेते है। इस बात को सच कर दिखाया है जिले की बेटी ने। बदलापुर क्षेत्र के मदापुर गांव की होनहार बिटिया सानिया सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में बीटेक में सिल्वर मेडल उपाधि से नवाजा है।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से बिटिया सानिया को नवाजे जाने पर क्षेत्र के लोगों ने पिता शिक्षक डॉ जयप्रकाश सिंह को बधाई दी है। बधाई देने वालों में  श्री बजरंग इन्टरकालेज घनश्यामपुर के प्रिन्सपल विनोद तिवारी ,  श्री बजरंग पीजी कॉलेज घनश्यामपुर के  प्राचार्य डॉ वीरेंद्र सिंह  , एनपीएस  पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं प्रबन्धक अरुण सिंह ,  शैलेंद्र सिंह , रिटायर्ड शिक्षक अमर बहादुर सिंह ,  डॉ जैनेन्द्र तिवारी ,  पूर्व प्रधान चंचल सिंह  आदि लोग शामिल हैं। रामा युनिवर्सिटी कानपुर से सान्या ने वर्ष 2023 में विश्वविद्यालय स्तर पर बीटेक बायोटेक्नोलॉजी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर के विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सान्या सिंह को सिल्वर मेडल उपाधि से सम्मानित करते हुए शुभाशीष देते हुए हौसला आफजाई किया है। सान्या वर्तमान में प्रदेश के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोयडा एम-टेक बायोटेक्नोलॉजी अन्तिम वर्ष की पढ़ाई करते हुए सन फार्मा बड़ौदा गुजरात में प्रशिक्षण ले रही है। बेटी की इस उपलब्धि पर घर परिवार के लोगों में खुशी है।

Tags