जौनपुर। रूहट्टा स्थित संता फाउंडेशन कार्यालय में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसका मुख्य उद्देश्य (जौनपुर के विकास सुंदरीकरण) इसमें राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किए गए विकास कार्य घाटो मंदिरों के सुंदरीकरण के कार्यों को और भी विकास के कार्यों को देखते हुए उन्हें विकास पुरुष के नाम से स्मृति चिन्ह साल पहनकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह को भी स्मृति चिन्ह साल पहनकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संता फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष कल्पना गुप्ता, संरक्षक राजीव श्रीवास्तव, सुनीत श्रीवास्तव, उप प्रबंधक दीप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष निशांत सिंह, नीतू सिंह, पूनम विश्वकर्मा,शुभम साहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
