Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : करेंट से मृत दंपति मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

 

Jaunpur 

खुटहन विशुनपुर ग्रामसभा स्थित मलूकपुर गांव में दंपति का खेत की बाड़ के नंगें तार की चपेट में आकर हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी सुनील सिंह निवासी अकबरपुर को मंगलवार की सुबह ब्लाक मुख्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें आवश्यक लिखापढ़ी के बाद चलान न्यायालय भेज दिया गया। 

पुलिस इसके पहले आरोपी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व अखिलेश सिंह को भी जेल भेज चुकी है। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु लगाए गए विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आकर दंपति की मौत हुई थी। साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों का शव वाहन में लाद शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था।  मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना के नवें दिन मृत पत्नी किसमत्ती देवी का शव तथा दशवें दिन मंगलवार को पति रामचरित्तर का शव सेंवई नाले से बरामद कर लिया है।

Tags