Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे जौनपुर

 

👉हिमाचल के राज्यपाल भी साथ मौजूद

जौनपुर। भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को एक सांस्कृतिक समारोह में शामिल होने जौनपुर पहुंचे थे। मछलीशहर में आयोजित भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री जगत नारायण दुबे की पौत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वह आये थे। उनके साथ में सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला भी पहुंचे।

 इस दौरान राजनाथ सिंह ने परिजनों का हालचाल जाना। दूल्हन को आर्शिवाद दिया। करीब 50 मिनट तक कार्यक्रम में रुके इसके बाद हेलीकॉप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रकाश शुक्ला भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने रक्षा मंत्री से काफी देर तक बात की। शिव प्रकाश शुक्ला सड़क मार्ग से पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम में करीब 30 मिनट रहने के बाद वे भी अपनी कार से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। बता दें कि जिला प्रशासन ने दोनों वीवीआईपी अतिथियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर रखी थी।

Tags