Type Here to Get Search Results !

एक दूजे के होंगे क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज

 

जौनपुर। मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज जल्द ही जिंदगी की दूसरी पारी शुरू करने जा रही है। वो टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह से जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगी।

 इसकी पुष्टि प्रिया सरोज के पिता विधायक तूफानी सरोज ने की है। वहीं तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सगाई होने की खबरें वायरल हो रही है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से मछलीशहर सुरक्षित सीट से सांसद हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह पिछले दो सालों से टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है और अब ये खिलाड़ी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाला है। प्रिया सरोज महज 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं वो मछलीशहर से लोकसभा चुनाव जीती थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

Tags