Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News नर सेवा नारायण सेवा है : ज्ञान प्रकाश सिंह

जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ के बैनर तले वृहद कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैकड़ों लोगों को कम्बल मुख्य अतिथि भाजपा नेता और समाजसेवी ज्ञान सिंह के द्वारा वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि असहायों की सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है। नर सेवा ही नारायण सेवा है।

 उन्होंने कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ हर साल कंबल वितरण का कार्यक्रम करता है जिसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। वही जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हित के लिए आवाज उठाता ही है साथ में विभिन्न सामाजिक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेता है। 

वही भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जौनपुर पत्रकार संघ कई सालों से कम्बल वितरण करता है जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। संगठन पत्रकारों के लिए भी समय समय पर आवाज बुलंद करता है।

इस मौके पर भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, मधुकर तिवारी, प्रदीप सिंह सफायर, पत्रकार जेड हुसैन 'बाबू' अरविंद सिंह बेहोश राजेश मौर्य रिंकू सिंह स्वतंत्र यादव शशि शेखर सिंह देवांश सिंह, शिवा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags