Type Here to Get Search Results !

आधार कार्ड बनवाने के लिए चार बजे भोर से ही लगती है लंबी कतार

जौनपुर। आधार कार्ड बनवाने के लिए डाकखाने पर मारामारी मची हुयी है। उल्लेखनीय है कि पहले जिला कारागार के पास स्थित डाकघर में भी आधार कार्ड बनते थे। इन दिनों यहां तकनीकी गड़बड़ी के कारण यहां आधार कार्ड बनने बंद हो गये हैं। अब केवल अलफस्टीनगंज स्थित प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनाने का कार्य हो रहा है। स्थित यहां तक पहुंच गयी है कि डाकघर प्रातः 10 बजे खुलता है परंतु चार बजे भोर में ही आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग कतार में खड़े हो जाते है। आधार कार्ड बनवाने के लिए उन्हे कई-कई घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ती है। जनता की परेशानी पर डाक विभाग तो चुप्पी साधे बैठा ही है जिला प्रशासन भी उक्त समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है।

Tags