जौनपुर। अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार मामा भांजे की मौत हो गई है। यह दुर्घटना मंगलवार रात्रि लगभग 8:30 बजे की है जमदहा गांव के ही सुभाष चंद्र बिंद के का 16 वर्षीय पुत्र सत्यम बिंद अपने मामा गुलशन बिंद 23 वर्ष पुत्र जोखन बिंद निवासी सुघरपुर थाना दीदारगंज के साथ बाइक से कहीं निकले हुए थे। गांव के पास ही स्थित एक मस्जिद के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से दोनों की मौत हो गई। गुलशन मंगलवार की दिन ही एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए अपने बहन के यहां आए हुए थे। पार्टी समाप्त होने पर मामा भांजे किसी काम से घर से निकले। बर्थडे पार्टी के बाद बुधवार को यह लोग बरच्छा चढ़ाने के लिए कहीं जाने वाले थें कि उसके पूर्व में ही यह मौत के मुंह में समा गए। जैसे ही यह खबर घर पर पहुंची जहां बर्थडे पार्टी की खुशियां मनाई जा रही थी वहां मातम सा छा गया। घटना के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी जैसे ही यह गांव में पहुंची पूरे गांव में कोहराम मच गया।
इसी तरह सिंगरामऊ क्षेत्र में तेज रफ्तार कार हाईवे पर काम कर रहे तीन महिला मजदूर को रौंदा दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भर्ती कराया। तेज रफ्तार कार वाराणसी की तरफ़ से आ रही थी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के ब्रिज के पास NHI 731 का मामला मामले की जानकारी देते हुए घटनास्थल पर मौजूद मजदूर ने बताया कि हम लोग हाईवे की किनारे खाना बना रहे थे और काम भी कर रहे थे इसी दौरान बनारस की तरफ से तेज रफ्तार इनोवा कर ने खाना बना रही तीन महिलाओं को रौद दिया. मौके पर काम कर रही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया वहीं वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
