जौनपुर। बृहस्पतिवर की भोर में बक्सा हाईवे पर वाराणसी से दर्शन करके अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे हैं श्रद्धालुओं की मिनी बस खड़ी डंपर से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन चलाते समय ड्राइवर को नींद आ गई और वह खड़ी डंपर में पीछे से टक्कर मार दिया जिसमें ड्राइवर समेत दो की मौत हो गई है। अभी ड्राइवर और उसके सहायक का नाम नहीं मिल पाया है। घायलों में हंसराज 52 वर्ष, कोमल 27 वर्ष, कमलेश देवी 50 वर्ष, संतरा देवी 58 वर्ष, राजकुमार 72 वर्ष, विरपाल 40 वर्ष, सुनीता 50 वर्ष, कमलेश 50 वर्ष, राम केसर 65 वर्ष है। यह सभी पंजाब प्रांत के फ़ालिका ग्राम के निवासी बताये जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक चालक और उसके सहायक का नाम पता नहीं चल सका था। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल जौनपुर में चल रहा है।
