Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पेड़ से टकराई, पंद्रह घायल

👉बिहार से प्रयागराज स्नान कर लौटते समय हुआ हादसा 

 मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के छाछो गांव के निकट गुरुवार भोर मे श्रद्धालुओं से भरी पिक अप पेड़ से टकराकर पलट गई। पिक अप में सवार 15 लोग घायल हो गए। जिसमे से 13 का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।   

    बिहार राज्य जिला गोपालगंज, थाना कटिया, गांव गिरधर पुईया गांव के लगभग बीस ग्रामीण तीन दिन पूर्व त्रिवेणी संगम प्रयागराज स्नान करने के लिए एक पिक अप किराया पर लेकर गए थे। बुद्धवार रात माघ पूर्णिमा स्नान के बाद सभी प्रयागराज से वापस घर लौट रहे थे। अभी उनका वाहन कुंवरपुर टोल प्लाजा के निकट पहुंचा था कि चालक ने नींद आने की बात कही। किंतु पिक अप में सवार कुछ यात्री धीरे धीरे चलाकर यात्रा चालू रखने की बात कही। जिसके बाद चालक लगभग दस किलोमीटर आया था कि जौनपुर रॉयबरेली नेशनल हाइवे के छाछो गांव के निकट भोर में तीन बजे चालक के झपकी आने के कारण हाइवे के बगल शीशम के पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। वाहन पलटने से उसमे सवार विश्वनाथ 60, अर्जुन 30, विकर्मा महतो 69, नीतू कुमारी 15, चिंता 50, राम जतन 60, महेश 50, बुलेला, 53, प्रदीप 38, जगरनाथ 55, सरस्वती 40, सनिचरी देवी 56, गुलाबो देवी 65, सूरज 14, चंपा 60 गंभीर रुप से घायल हो गए। पिक पलटने के बाद चीख पुकार सुनकर अगल बगल के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होनें घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सक ने सूरज और चंपा को छोड़कर सभी घायल 13 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहा सभी का ईलाज चल रहा है।

Tags