Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : महिला होली मिलन कार्यक्रम में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

 • गोपेश्वर मन्दिर में हुआ आयोजन 

 • समारोह में शामिल हुई  महिलाएं और युवतियां 

शाहगंज /जौनपुर। नगर की महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए पहली बार बरसाने की होली के तर्ज पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे नगर की महिलाओं ने एक दूसरे को गले लगाकर एक दूसरे को रंग लगाया। आयोजन के दौरान युवतियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शिप्रा जायसवाल, अमिता गुप्ता, विजेता, रचना जायसवाल आदि प्रतिभागियों ने जीत हासिल कर पुरस्कार प्राप्त किया। 

आयोजकों में नपा पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, गोपेश्वर मंदिर से जुड़ी निदेशिका सुनीता अग्रवाल, डा मौलश्री चित्रवंशी, जागृति चित्रवंशी आराधना अग्रवाल, गीता मुन्नी जयसवाल, मीरा रानी जायसवाल को अबीर  लगाकर होली की बधाई देने के साथ ही सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजिका खुशबू जायसवाल ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। 

इस दौरान आराधना अग्रवाल, सपना गुप्ता, रंजना सेठ, विश्वावानी जायसवाल, पिंकी सेठ, सोनम जायसवाल, शिवांगी त्रिपाठी, नूपुर अग्रहरि, सुनीता अग्रहरि, डॉली जायसवाल, रूबी अग्रहरि, रितिका अग्रहरि आदि मौजूद रहीं।

Tags