Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : भूमि विवाद में लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला, तीन घायल, एक गंभीर

Jaunpur 

खुटहन पुरा अंधरी गांव में मंगलवार को विवादित भूमि से जबरन छप्पर हटाए जाने का विरोध करने पर मनबढ़ो ने लाठी डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का उपचार सीएससी पर किए जाने के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल पक्ष का आरोप है कि हमलावरों में एक हत्या का आरोपी भी है जो जमानत पर है।

उक्त गांव निवासी निलेश यादव का महीनों पूर्व से पड़ोसी बड़ेलाल यादव से भूमि विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि मंगलवार की शाम लगभग चार बजे बड़ेलाल यादव, विनोद यादव धर्मेंद्र और अजय यादव एक साथ मिलकर निलेश का छप्पर ढहाने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें पड़ोसी सुरेश यादव, दिनेश व प्रदीप यादव घायल हो गए। घायलों में सुरेश की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। घायल पक्ष से निलेश के द्वारा उक्त चार आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। यह भी आरोप है कि एक आरोपी अजय यादव हत्या के आरोप में वांछित चल रहा है।

Tags