Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : दिव्यांशी दिव्यांश का राष्ट्रीय सब जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता में चयन

जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम के  सब जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाई बहनों का चयन हुआ है । यह प्रतियोगिता में 27 मार्च से 30 मार्च तक उड़ीसा के कटक में आयोजित होगी जिले से भाई बहन के चयन पर लोगों ने खुशी जाहिर की है।

उड़ीसा के कटक में होने वाली सब जूनियर राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए जौनपुर जिले से दिव्यांश  और दिव्यांशी भाई बहनों का चयन हुआ है । 27 मार्च से लेकर 30 मार्च तक इसमें हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय टीम में खिलाड़ियों का चयन विगत 1 जनवरी 2025 को लखनऊ में आयोजित चयन  ट्रायल खेल में खिलाड़ियों का चयन किया गया था। तलवारबाजी प्रतियोगिता के निर्णायक राजकुमार यादव के नेतृत्व में दोनों खिलाड़ी प्रशिक्षित हुए । दोनों भाई बहन सेंट जॉन स्कूल सिददीकपुर के छात्र है। सिददीकपुर पिता चंद्रजीत यादव पेसे से शिक्षक हैं। उन्हे बेटा बेटी के चयन पर लोगों ने बधाई दी। दोनों खिलाड़ियों को चयन पर खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने भाई बहन के साथ उनके प्रशिक्षक को भी शुभकामनाएं दी।

Tags