Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : अग्रहरि समाज जौनपुर का विराट होली मिलन संपन्न

जौनपुर। होली मिलन में करीब 5000 अग्रहरि समाज के लोगों ने लोगों ने प्रतिभाग किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान तथा गीत संगीत जैसे मनोरंजन कार्यक्रम सुन श्रोता मुग्ध हुए। जिला अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में अग्रहरि समाज का विशाल हुजूम उमड़ा मनोज अग्रहरि ने सभी को होली की बधाई दी तथा आपसी एकता पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रहरि ने  कहा कि आप सभी समाज के अंग है। महामंत्री रविंद्र अग्रहरि ने सभी को एकजुट होने के लिए कहा। कार्यक्रम संयोजक मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संतोष अग्रहरि कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रहरि ने सभी को होली की बधाइयां दी। कार्यक्रम संचालन डॉ सुशील अग्रहरी ने किया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल कामता प्रसाद प्रमोद अग्रहरी सुरेंद्र प्रधान युवा संतोष अग्रहरि डीके अग्रहरि रंजीत अग्रहरि प्रमोद सोनू शुभम अग्रहरी राघव अग्रहरि विनय  पवन विधानचंद्र राजेश संतोष अग्रहरि समेत समस्त जिला अग्रहरि समाज जौनपुर की कार्यकारिणी एवं विशाल अग्रहरी समाज उपस्थित रहा।

Tags