![]() |
| सांकेतिक चित्र |
जौनपुर। बगैर तालाबों की खुदाई कराये ही मनरेगा भुगतान की फावड़े के साथ फोटो खिंचवाकर भुगतान कराने की साजिश चल रही है। विकास खंड मड़ियाहूं स्थित तालाब की जेसीबी द्वारा हो रही खुदाई पर रोक लग जाने के बाद मनरेगा श्रमिकों को फावड़ा थमाकर उनकी फोटो खींची जा रही है जबकि तालाब की जेसीबी से हो रही खुदाई की फोटो एवं वीडियोग्राफी को झुठलाकर ग्राम पंचायत अधिकारी ने शिकायत की जांच में दिखाया कि उक्त तालाब की खुदाई मनरेगा श्रमिकों से करायी जा रही है। भ्रष्टाचार का यह खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। अभी हाल ही में भ्रष्टाचर निवारण संगठन की टीम ने विकास भवन के एक लेखाकार को रिश्वत लेते पकड़ा था, जबकि यहां पर शीर्ष पदों पर बैठे जिम्मेदारों को उनकी नांक के नीचे चल रहा भ्रष्टाचार का खेल दिखायी नहीं देता।
