Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : एआरटीओ कार्यालय में छः वर्ष से जमें हैं आरआई

👉स्थानान्तरण शासन स्तर से होता है वैसे मामला मेरे संज्ञान में है: परिवहन आयुक्त

जौनपुर। जिले का सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले दिनों विभाग के आयुक्त भीमसेन ने यहां छापेमारी की तो उक्त कार्यालय की पोलपट्टी खुल गयी। एआरटीओ समेत अनेक कर्मचारी गायब मिले। यहां के आरआई अशोक कुमार श्रीवास्तव के बारे में जो सूचना मिली वह चौकाने वाली है। उक्त कर्मचारी यहां पर एक जून 2019 से नियुक्त हुआ और उसके कार्यकाल का छठवां वर्ष पूरा होने जा रहा है जबकि शासकीय नियमों के अनुसार इनका स्थानान्तरण मात्र तीन वर्षों में हो जाना चाहिये। बताया जाता है कि आरआई अशोक कुमार श्रीवास्तव की शासन में पकड़ इतनी मजबूत है कि वे सुल्तानपुर जनपद का भी काम देखते हैं। इसीलिए जौनपुर में ये कभी कभार ही दिखायी पड़ते है। इसलिए यहां का कामकाज अवरूद्ध रहता है। इधर जानकारी मिली है कि सहायक संभागीय अधिकारी के पास जौनपुर के अलावा गाजीपुर जनपद का भी कार्य देखते थे परंतु छापेमारी के बाद इनसे गाजीपुर का प्रभार वापस ले लिया गया है। वैसे आरआई के एक ही जिले में छः वर्ष एक ही जिले में कुंडली मारकर बैठे रहना और सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाना प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। 

आरआई जौनपुर के अलावा सुल्तानपुर और गाजीपुर का भी काम देखते है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त भीमसेन सिंह ने बताया कि स्थानान्तरण तो शासन स्तर से होता है। ऐसे कई लोग है जो छः-सात वर्षों से एक ही स्थान पर पड़े है। इस बार आरआई का स्थानान्तरण हो सकता है यह तथ्य मेरे संज्ञान में है।

Tags