Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : होली मिलन समारोह में खूब उड़े अबीर-गुलाल

गौराबादशाहपुर, जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गौराबादशाहपुर जौनपुर द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन नगर के एक प्रतिष्ठित लान में आयोजित किया गया। रंगोत्सव के इस आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों तथा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

जिला अध्यक्ष विवेक सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होली एक पर्व ही नहीं बल्कि एक उत्सव है। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य आपसे सौहार्द एवं भाईचारा बढ़ाने के लिए आवश्यक है।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित जाफराबाद के पूर्व विधायक डा हरेंद्र सिंह ने भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी पदाधिकारियों को होली की बधाई दी।शिक्षक नेता रमेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ने इस तरह का आयोजन करके गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ग्रामोदय इंटर कॉलेज के प्राचार्य विनोद राय ने भी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर नवीन कुमार साहू, शीलू सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा ,संतोष मौर्य, राजकुमार सेठ,विकास सिंह,शीशवंश सिंह, अजीत सोनकर,सतीश साहू आदि लोग उपस्थित रहे,व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Tags