Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : भाजपा नेत्री के ऊपर हुआ जानलेवा हमला

 

रिपोर्ट  : राहुल गौतम

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के कोढा ग्राम सभा निवासी भाजपा नेत्री वंदना पटेल के ऊपर हमला हो गया।  वंदना बीती रात अचानक तबीयत खराब होने के कारण लगभग 11 बजे अपने रिश्तेदार के साथ मोटरसाइकिल से मछलीशहर दवा लेने के लिए घर से निकली ही थी कि लगभग 300 मीटर के पास कुछ लोगों ने ईट से पथराव कर दिया जिससे व वहीं पर गिरकर लहूलुहान हो गई।

मछलीशहर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अज्ञात हमलवारों की तलाश में जुट गई है।

Tags