👉पुलिस ने अपहरण सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में आई एक युवती को उसी का रिश्तेदार युवक लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद युवती के पिता ने सोमवार की शाम को थाने पर पहुचकर नामजद तहरीर दिया।
बता दें कि प्रतापगढ़ जनपद निवासी एक व्यक्ति की ससुराल गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में है। उक्त व्यक्ति अपनी पुत्री को कुछ दिन रहने के लिए उसके ननिहाल छोड़कर गया था। बीते 26 फरवरी को उक्त युवती गांव के ही एक मंदिर में दर्शन करने के लिए घर से कह के निकली। उसके बाद वापस नही लौटी। लगभग 28 दिन तक खोजबीन करने के बाद पता लगा कि रिश्तेदारी का एक युवक उक्त युवती को भगा ले गया है। युवती के पिता ने सोमवार शाम को थाने पर पहुचकर नामजद तहरीर दिया।
थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि प्राप्त तहरीर पर वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के पिंडरा बाजार निवासी विजय गुप्ता के विरुद्ध अपहरण सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवती की बरामदगी कर ली जाएगी।
