जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन में से एक की मौत हो गई दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी तीन युवक एक अपाचे पर सवार होकर सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे कबूलपुर नेहरू नगर कॉलोनी के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में तीनों आगे। अपाचे और ट्रैक्टर दोनों के गिरफ्तार में होने के कारण यह टक्कर हुई है। ट्रैक्टर की चपेट में आने के कारण तीनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। आसपास के ग्रामीण दौड़कर तीनों को उठाया और 108 पर सूचना दिया। कुछ ही देर में 108 एम्बुलेंस पहुंच गई और तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले आई जहां चिकित्सक ने कल्लू कुमार सोनकर उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र अन्नू सोनकर निवासी अहमदपुर थाना जाफराबाद मृत घोषित कर दिया। इसी घायलों में शुभम निषाद उम्र लगभग 19 वर्ष पुत्र परमेसी निषाद निवासी अहमदपुर थाना जाफराबाद को काफी गंभीर कोर्ट लगने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इन्हीं के साथ घायल पल्लू सोनकर उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र दारा सोनकर निवासी अहमदपुर थाना जाफराबाद का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की राज को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं खेतासराय क्षेत्र के थाना क्षेत्र के मनेछा बाजार में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुख्य मार्ग पर एक रेस्टोरेंट के सामने खड़ी ट्रेलर में बाइक सवार तीन युवक जा घुसे, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
तीन युवक बाइक से जौनपुर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पीएचसी सोंधी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नौली गांव निवासी संतोष (26) व उज्ज्वल (22) के रूप में हुई, जबकि अनुराग (21) गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जो मर्चरी हाउस में रखा है। हादसे के बाद परिजन में कोहराम मचा है।
