Jaunpur
चंदवक थाना क्षेत्र के कछवन गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने चल रहे कार्य के दौरान सड़क की खुदाई को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते एक पक्ष ने असलहे से दो राउंड फायर कर दिया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
सोमवार दोपहर को कछवन गांव स्थित कसली मोड़ के पास सरदार भगत सिंह की प्रतिमा से कुछ ही दूरी पर ऋषभ सिंह निवासी अमरौना अपने दो मजदूरों से पाइप लाइन का कार्य करने का ठेका लेकर खुदाई करवा रहा थे। ऋषभ ने आरोप लगाते हुए बताया कि कछवन गांव के ही निवासी ऋषभ सिंह उर्फ गोलू और राहुल सिंह ने मौके पर आकर पहले काम रोकने को कहा काम न रोकने पर मजदूरों पर जानलेवा हमला करते हुए असलहे से दो राउंड फायर कर दिया। जिससे मजदूर काम बन्द कर भाग गए। फायरिंग की घटना के बाद पर ऋषभ सिंह शिकायत लेकर थाने पहुंच गए राहुल सिंह और ऋषभ सिंह गोलू के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर काफी देर तक थाने में पंचायत चली। थाना प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह ने बताया कि फायरिंग की बात पुष्ट करते हुए कहा कि आरोपियो को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
